मैनपुरी/भोगांव। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने विधानसभा क्षेत्र भोगांव के जासमई को विकासखंड बनाने की मांग की है। विधानसभा सत्र में उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए बेवर विकास खंड के बड़े क्षेत्र को देखते हुए जासमई को विकास खंड बनाने की मांग की है।
जासमई को ब्लॉक बनाने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान ‘अमर उजाला’ ने इसे मुद्दा भी बनाया था। विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने विधानसभा क्षेत्र भोगांव के जासमई इलाके को विकासखंड बनाने की मांग की है। कहा है कि क्षेत्र के लोगों को अपने काम के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर बेवर ब्लॉक में जाना पड़ता है। जन सुविधा के लिए जासमई को ब्लॉक बनाया जाए।
विधायक ने मेडिकल कॉलेज सैफई में सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि वहां बड़ा पेास्टमार्टम गृह बनाया जाए। इससे आसपास के जनपदों से आने वाले घायल व बीमारी से ग्रसित लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम तत्काल वहां हो सके। कभी ज्यादा शव हो जाने पर पोस्टमार्टम में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय विधायक ने भोगांव में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की भी मांग विधानसभा में सरकार से की है।