फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की हुई मौत

Sun, 03 Aug 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी भोगांव रोड पर 30 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल गांव सैदपुर भोगांव के रहने वाले वृद्ध की मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव सैदपुर के रहने वाले रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को 68 वर्षीय पिता सकटू लाल गांव मैनपुरी भोगांव रोड स्थित कोल्ड स्टोर पर गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे, तभी उक्त मार्ग से गुजर रही आगरा फोर्ट डिपो की बस ने पिता को चपेट में ले लिया। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में पिता को मृत घोषित कर दिया गया। अगले दिन सैफई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें