फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 98.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी में तीन फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत में सलोनी ब्रांड के सरसों के तेल की खरीद के बाद 98.13 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में पश्चिम बंगाल की तीन फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महेश एडिबिल ऑयल इंडस्ट्रीज लि. की ओर से सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इससे पहले भी कंपनी तीन अन्य फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज करवा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महेश एडिबिल ऑयल के अधिकृत प्रतिनिधि अफसार अहमद ने पुलिस को बताया कि कंपनी सलोनी ब्रांड से देश भर में सरसों का तेल बेचती है। कंपनी का कॉरपोरेट कार्यालय संजय प्लेस में है। कंपनी से पश्चिम बंगाल की तीन फर्मों मै. लोकेनाथ ट्रेडर्स, मै. अदारिणी मुखर्जी और मै. मां एंटरप्राइजेज के संचालकों ने विभिन्न तिथियों में कंपनी से सरसों के तेल के उत्पाद खरीदे। भुगतान बाद में करने का वादा किया गया, लेकिन लगातार तगादा करने के बावजूद धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। एक पर 68 लाख से अधिक, दूसरे पर करीब 15.84 लाख और तीसरे पर लगभग 14.29 लाख रुपये बकाया हैं। नोटिस भेजने, व्यक्तिगत संपर्क और फोन के माध्यम से कई बार भुगतान की मांग की गई पर आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें