फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शोभायात्रा में निकाला था हाथी, पशुप्रेमियों ने उठाई कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
फुलट्टी बाजार से हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हाथी। फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा। हजारों लोगों, लाइट और पटाखों के शोर के बीच तीन माह पहले घने बाजार से केसरी नंदन महोत्सव समिति ने शोभायात्रा निकाली थी। इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो पशुप्रेमियों ने वन विभाग से आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार दोपहर में वन विभाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

पशुप्रेमी विनीता अरोड़ा के साथ वन विभाग के ताजगंज कार्यालय पहुंचे लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि फुलट्टी में निकाली गई शोभायात्रा में प्रतिबंधित वन्यजीव हाथी को बिना किसी सक्षम स्थानीय प्राधिकारी अथवा वन विभाग की अनुमति के सम्मिलित किया गया। जयपुर के हाथी को संकरे बाजार में और पटाखों के शोर के बीच घुमाया गया, जिससे घने इलाके में कोई हादसा हो सकता था। यह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग के नोटिस के जवाब तक आयोजकों ने नहीं दिए। वन विभाग के नोटिस में स्पष्ट है कि शोभायात्रा में हाथी को घुमाने की अनुमति नहीं ली गई थी। विनीता अरोड़ा ने कहा कि तीन माह में भी विभाग प्राथमिकी दर्ज नहीं करा पाया है। अगर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पशुप्रेमी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे, जिसमें वन विभाग के साथ आयोजकों और विभागों को पक्षकार बनाया जाएगा। इस दौरान सुरेखा पसरीचा और सक्षम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मामले में डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि आयोजकों को दो बार 4 अप्रैल और 28 अप्रैल को नोटिस भेजे गए थे। उन्होंने क्या जवाब दिया, यह देखना होगा। विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें