फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो माह से लावारिस पड़ा विद्युत पोल, हवा में लटके हुए हैं तार

Fri, 06 Feb 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला लालदास में चौब सिंह के घर के सामने विद्युत पोल बीते दो माह से रास्ते में लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। बताया गया कि जर्जर स्थिति के चलते यह विद्युत पोल दो माह पूर्व चौब सिंह के मकान की छत (छज्जे) पर गिर पड़ा था, जिससे छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया था। आरोप है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पोल को हटाकर गली में ही छोड़ दिया। पोल न होने से बिजली के तार खुले और लटके हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना पर नाराजगी जाहिर करने वालों में भगवान दास, भूपेंद्र कुशवाहा, मुन्नालाल कुशवाहा, बिल्लू सिकरवार, पूर्व प्रधान बनवारी लाल आदि हैं। इस संबंध में जेई दीपक कुमार (बिचपुरी) ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और ग्रामीण की शिकायत का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें