फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भगाने के शक में युवक की बेदम पिटाई, जिंदा जलाने का प्रयास

Wed, 31 Oct 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एटा में लड़की भगाने के शक में एक युवक की बेदम पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने युवक को आग की चपेट से बचाकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र में दो दिन पहले एक किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के घरवालों को पास के गांव के एक युवक पर शक है। घरवालों ने युवक को घर बुलाया। उसके साथ पहले जमकर मारपीट की। वह अधमरा हो गया। इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया।

गांव के एक ग्रामीण ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को आग से बचाया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मरीज को गंभीर बताते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें