फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झुलसती मूंग पर बरसा अमृत, मुस्कराए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। लू के कहर के बीच बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ बाह क्षेत्र में बारिश हुई थी। सूरज की तपिश से मूंग की फसल झुलसने लगी थी। बारिश झुलसती मूंग की फसल पर अमृत की बूंदे साबित हुई हैं।
विज्ञापन

जरार के किसान सुरेन्द्र सिंह, पुरषोत्तम सिंह, जोधाराम, पुरा कनेरा के किसान अजयपाल, गिर्राज सिंह, छोटेलाल, चांगौली के किसान राकेश भदौरिया, रामकुमार सिंह, सुरेन्द्र दुबे ने बताया कि बिजली कटौती के चलते मूंग की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। लू के कहर से फसल झुलसने लगी थी, किसान फसल उजड़ने को लेकर परेशान थे। ऐसे में बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश मूंग की फसल के लिए अमृत की बूंदे साबित हुई हैं। बारिश से मुरझाई फसल फिर से हरी भरी हो गई है। किसानों ने बताया कि बारिश से मूंग की फसल में अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। वहीं भीषण गर्मी से राहत मिलने पर बाह, जैतपुर ब्लाॅक के 150 गांवों के लोगों ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें