फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित जानी को बेल, ताजमहल को लेकर सोशल मीडिया पर किया था विवादित पोस्ट

Tue, 07 Nov 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अम‌ित जानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताज का आपत्तिजनक फोटो शेयर करने और व्हाट्स एप ग्रुप पर भड़काऊ संदेश डालने के आरोप में 31 अक्तूबर को गिरफ्तार किए गए मेरठ के अमित अग्रवाल उर्फ अमित जानी को मंगलवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। 
विज्ञापन


अमित जानी संस्था नव निर्माण सेना का अध्यक्ष है। पुलिस ने उसके साथ ही उसके साथी उपदेश राणा को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। अमित जानी की जमानत अर्जी पर सुनवाई जिला जज सरोज यादव की कोर्ट में हुई। दोनों पक्षों को सुनने केबाद उसे जमानत दे दी गई। 

उसने 29 अक्तूबर को यह संदेश डाला था। लोगों से ताज पहुंचकर भगवा झंडा फहराने की अपील की थी। ताजगंज थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने, आस्था को ठेस पहुंचाने की धारा और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें