फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: भूसा गाड़ी में पीछे से एंबुलेंस ने मारी टक्कर, किसान की मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 11 May 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

भूसा लेकर जा रही ऊंट गाड़ी में एंबुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऊंट गाड़ी पलट गई और किसान नीचे दब गया। जब तक उसे बचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में एटा रोड पर थाना पचोखरा के गांव इमलिया के पास सुबह-सुबह एंबुलेंस ने भूसा ले जा रही ऊंट गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऊंट गाड़ी पलट गई। हादसे में ऊंट गाड़ी चला रहे किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


थाना रजावली क्षेत्र का रहने वाला राजवीर सिंह पुत्र दरियाव सिंह सुबह के समय ऊंट गाड़ी से भूसा लेकर आ रहा था। बताया गया है कि गांव इमलिया के पास पीछे से आ रही एंबुलेंस ने ऊंट गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऊंट गाड़ी पलट गई। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। जब तक ऊंट गाड़ी के नीचे से राजवीर को निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। 

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। किसान की मौत से आक्रोशित लोगों ने एटा रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों द्वारा जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ अनवेश कुमार और तहसीलदार निशा श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें