फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस और विधायक की गाड़ी, एक घंटे तक रेंगकर चले वाहन

Sun, 08 Nov 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी में रोडवेज बस स्टैंड के सामने शनिवार को एक ट्रॉला फंसने से जाम लग गया। जाम में सदर विधायक, एंबुलेंस और पुलिस जीप फंस गई। कोतवाली पुलिस और विधायक के गनर ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तकरीबन एक घंटे बाद कचहरी रोड पर यातायात सुचारु हो सका।

विज्ञापन


शहर के कई मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। शनिवार दोपहर लगभग 12.30 बजे ट्रॉला ईशन नदी पुल की ओर से बाजार जा रहा था। रोडवेज बस स्टैंड के पास तैनात होमगार्ड ने ट्राला को बाजार की ओर जाने से रोक दिया। चालक ने ट्राला मोड़ने की कोशिश की, लेकिन अन्य वाहनों के कारण ट्रॉला फंस गया और कचहरी रोड पर जाम लग गया।


 इधर, बाजार से घर जा रहे विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव और उनके पीछे आ रही एंबुलेंस और पुलिस जीप भी जाम में फंस गई। प्रमुख मार्ग पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। कोतवाली पुलिस और विधायक के गनर ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विधायक भी कार से उतरकर जाम खुलवाने लगे। बस स्टैंड पर लगी बल्लियों को हटवाकर और अन्य वाहनों को पीछे कराकर ट्राला को बैक कराया गया। तकरीबन एक घंटे बाद जाम खुल सका। 

नो एंट्री में कैसे आया ट्रॉला

शहर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इस समय में भारी वाहनों को शहर में नहीं जाने दिया जाता है। ईशन नदी तिराहे पर पुलिस और ट्रैफिक के जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चालक ट्राला लेकर शहर में पहुंच गया। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। 

यातायात प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। ट्रॉला को नो एंट्री होने के चलते रोका गया था। ट्रॉला की वजह से जाम लगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें