फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आंबेडकर विवि ने घटाई बीएससी कृषि की ट्यूशन फीस, अब इतनी देनी होगी

Sun, 18 Aug 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

बीएससी कृषि के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इस कोर्स के लिए ट्यूशन फीस घटा दी गई है। इसके साथ ही अतिथि प्रवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया है।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शनिवार को हुई वित्त समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए। बीएससी कृषि पाठ्यक्रम की ट्यूशन फीस 20000 से घटाकर 18000 रुपये वार्षिक कर दी गई। वहीं अतिथि शिक्षकों का प्रति व्याख्यान मानदेय 600 रुपये बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आशु रानी ने की। वित्त समिति ने अनुबंधित शिक्षकों के मानदेय वृद्धि के संबंध में निर्णय लिया कि संस्थान की वित्तीय व्यावहारिकता व नियुक्ति की स्थिति के सत्यापन के बाद 15 दिन में सैद्धांतिक सहमति प्राप्त कर निर्णय लिया जाए। वहीं, अतिथि शिक्षकों की एक सितंबर से प्रति व्याख्यान 600 रुपये मानदेय बढ़ाने और अधिकतम 30 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय देने पर सहमति बनी।

प्रो. यूएन शुक्ला, निदेशक, आईटीएचएम, संस्कृति भवन के प्रस्ताव के आधार पर इतिहास, समाजशास्त्र व अंग्रेजी विषय की स्ववित्त पोषित के अंतर्गत एक एक अतिथि शिक्षक की अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें