फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क के विस्तारीकरण का काम हुआ तेज

विज्ञापन
कासगंज में आंबेडकर पार्क का होता विस्तारीकरण। संवाद - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर के सोरों गेट इलाके में आंबेडकर पार्क के विस्तारीकरण का काम तेज हो गया है। हालांकि नोटिस मिलने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने अभी तक स्थायी अतिक्रमण नहीं हटाए हैं। प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को पालिका और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जब सोरों गेट आंबेडकर पार्क के विस्तारीकरण को पहुंचे तो कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध कर दिया। दुकानदारों का कहना था कि पार्क का विस्तारीकरण हुआ तो सड़क संकरी हो जाएगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने नापजोख के बाद पाया कि दुकानदारों ने स्थायी अतिक्रमण कर लिए हैं जिसके कारण सड़क संकरी है।
एसडीएम ने पार्क का विस्तारीकरण करने और स्थायी अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण के निर्देश दिए। शुक्रवार को पार्क के विस्तारीकरण का काम तो तेज हुआ, लेकिन अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटवाए। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उज्ज्वल कुमार ने सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि जल्दी अतिक्रमण नहीं हटाए तो जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण हटवाए जाएंगे और खर्चा भी दुकानदारों से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें