फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Jayanti 2025: शोभायात्रा और भीम नगरी में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 15 को आ रहे सीएम योगी

Mon, 14 Apr 2025 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरा शहर नील रंग में सराबोर नजर आ रहा है। शोभायात्रा को लेकर पूरी तैयारियां हो गई हैं। सीएम योगी इस आयोजन का 15 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे। 
 
विज्ञापन
भीम नगरी का मंच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा और भीमनगरी के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम रहेंगे। बाहरी जिलों से भी फोर्स लगाया गया है। रविवार शाम को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग हुई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर को तीन सुपर जोन, 8 जोन और 36 सब जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन


 शोभायात्रा के 14 किलोमीटर मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मियों की सादा वर्दी में तैनाती की गई है। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस, आरएएफ, पीएसी के साथ ही पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों का फोर्स को लगाया गया है। 

ये भी पढ़ें -  Karni Sena: भगवा पगड़ी और युवाओं के हाथों में लहराती तलवारें, करणी सेना यानी नई सियासत की आहट
विज्ञापन








 

मुख्यमंत्री योगी कल शहर में 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आएंगे। दोपहर बाद उनके आगमन का कार्यक्रम है। आवास विकास कॉलोनी में सज रही भीम नगरी का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। भीम नगरी स्थल पर साफ-सफाई, नालों पर पत्थर रखने व अन्य कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भीम नगरी स्थल का दौरा किया। भीम नगरी मंच की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग ने की है।

ये भी पढ़ें - रक्त स्वाभिमान सम्मेलन: दिवंगत सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी का एलान...अब माफी नहीं, सबक सिखाने आएगा कोई गोगामेड़ी



 
विज्ञापन

नीले झंडों से पटे रास्ते, आंबेडकर अनुयायियों में छाया उल्लास
भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शहर नील रंग में सराबोर नजर आया। टेढ़ी बगिया, जगदीशपुरा, काजीपाड़ा, बारहखंभा, बोदला से लेकर आवास विकास तक के रास्ते नीले झंडों से पटे हुए हैं। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-11 के मैदान में भीमनगरी का मंच सज रहा है। यहां जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम 6 बजे भीमनगरी समारोह का उद्घाटन करेंगे। अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम ने बताया कि सांची स्तूप की तर्ज पर दीक्षा भवन के आकार में 60 फीट ऊंचा व 120 फीट चौड़ा मंच बनाया है। पांच हजार से अधिक झंडे, बैनर, स्वागत द्वार और बाबा साहब के चित्र लगाए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें