फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: रजिस्ट्रेशन में श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 05 Jul 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं, लेकिन यात्रा शुरू होने के साथ ही पंजीकरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। शहर से गए श्रद्धालुओं ने बताया कि जम्मू और पहलगाम में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं और कई लोगों को 10 से 15 दिन बाद की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन

आगरा के आवास विकास सेक्टर -7 निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि पहलगाम में श्रद्धालुओं की सहायता और मार्गदर्शन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वहीं श्रीनगर के पंथा चौक स्थित रजिस्ट्रेशन केंद्र पर केवल एक ही काउंटर संचालित हो रहा है, जहां सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही पंजीकरण किया जाता है। एक ही काउंटर होने के कारण रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं।
चर्च रोड निवासी बैजू ने बताया कि यात्री शिविरों में भी सुविधाएं अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। दयालबाग निवासी शोभित पांडे ने बताया कि उन्होंने श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास किया था। जैसे ही वेबसाइट पर स्लॉट खुले, कुछ ही समय में सभी तिथियां भर गईं। हम 16 लोगों का ग्रुप यात्रा पर निकले कुछ श्रद्धालुओं को ऑनलाइन तारीख मिल गई, लेकिन कई लोगों का पंजीकरण नहीं हो सका। इसके बाद वे सभी श्रीनगर के पंथा चौक स्थित रजिस्ट्रेशन केंद्र पहुंचे और तो 10 से 15 दिन बाद की तारीख मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें