फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पारना के मोक्षधाम में रोपे पौधे

Sun, 05 Jul 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के पारना गांव के मोक्षधाम में पौध रोपण - फोटो : Archive
विज्ञापन
बाह। सामाजिक वानकी रेंज जैतपुर के पारना गांव स्थित मोक्षधाम में वन महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को पौधरोपण किया गया। ग्राम प्रधान अनरुद्ध सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य बनी सिंह ने अपनी मां के नाम पर पौधा रोपकर मौजूद लोगों को बेहतर पर्यावरण के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। रेंजर राजवीर सिंह ने ग्रीन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को पौधे रोपने की शपथ दिलाई। इस दौरान अमित कुमार, सत्यभान सिंह, अजय कुमार ललित, धीरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, योगेश कुमार, कमल सिंह, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं चंबल सेंक्चुअरी बाह रेंज में क्षेत्रीय वनाधिकारी कुलदीप सहाय पंकज के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। लोगों को बीहड़ पट्टी के गांवों में पौधे लगाए जाने को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें