डॉ. प्रवेग गोयल ने कहा कि मनुष्य प्रकृति का एक अभिन्न अंग है। हमें कभी भी प्रकृति को नष्ट नहीं करना चाहिए। उसके संरक्षण में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। डॉ. उर्मिला जैन ने प्रदूषण न फैलाने तथा पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव है।
डॉ. रोली सिन्हा ने जल के महत्व को बताते हुए जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। ग्रे वॉटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया। पुनीत जैन ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में ईको ब्रिक्स गतिविधि के बारे में बताया। बच्चों को ईको ब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया। इन्हें 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में जमा किया जाएगा। सबसे ज्यादा ईको ब्रिक्स बनाने वाले विद्यार्थी को अमर उजाला एवं ईको क्लब की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा