आगरा में अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से कराए जा रहे 'स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च' ऑडिशन में शनिवार को सेंट पेट्रिक्स इंटर कॉलेज, सुमित राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल और सेंट जॉन्स स्कूल में छात्रों ने ऑडिशन दिए।
तीनों स्कूलों में लगभग तीन घंटे तक चले ऑडिशन में विद्यार्थियों ने अपने गायन, नृत्य और नाटक की प्रभावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। ऑडिशन में 150 से अधिक बच्चों ने ऑडिशन में प्रतिभाग किया।
सेंट पेट्रिक्स स्कूल में उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रो. जितिन सहगल ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां निर्णायक मंडल में गायक दीपक जैन और डांस कोरियोग्राफर दीपाली सिंह रहीं। इस दौरान स्कूल की प्राचार्या सिस्टर लीना, तरु छाया सक्सेना, अंजू महाजन, फैलिक्स मसीह उपस्थित रहे।
अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित कराए जा रहे स्कूल कनेक्ट टैलेंट सर्च में ओपन कैटेगरी के ऑडिशन आज सूरसदन के बेसमेंट हॉल में होंगे। जिन बच्चों ने ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें फोन द्वारा समय की सूचना दे दी गई है।