फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू ने जीती नेशनल रैंकिंग लॉन टेनिस चैंपियनशिप, डबल्स में यूपी ने बाजी मारी

Sun, 28 Jul 2019 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नेशनल रैकिंग लॉन टेनिस चैम्पियनशिप के विजेता ट्राफी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल रैंकिंग लॉन टेनिस चैंपियनशिप में शनिवार को बालक वर्ग के सिंगल्स फाइनल में बंगलूरू के रितेश वाल्मीकि ने राजस्थान के कुनाल टिक्कूवाल को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। डबल्स में उत्तर प्रदेश के अमित कुमार व दक्ष की जोड़ी ने महाराष्ट्र के अनर्घा गांगुली व हितेश को हराकर खिताब जीता। 
विज्ञापन


आगरा लॉन टेनिस सेंटर, सिकंदरपुर में खेली गई चैंपियनशिप में विभिन्न प्रदेशों से आए 71 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आगरा के छह राष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ी भी खेले। ऑल इंडिया लॉन टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के अध्यक्ष कर्नल उमेश वर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता सुरेश चंद्र गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि जुगल किशोर ओबराय रहे। किशन कालरा, श्रुति सिन्हा, रिचा राली, कर्नल सीके सिंह, डॉ. अविनाश गुप्ता, विजय सिंह पुंडीर, संजय शर्मा, प्रसांत सागर, नकुल श्रीवास्तव, डॉ. नीरज बसंतानी, कंचन सडाना, फिरोज खान, अनिमेष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें