फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: 52 सेकंड थमा आगरा... एक साथ एक वक्त पर हजारों लोगों ने किया राष्ट्रगान

Fri, 15 Aug 2025 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जन-जन का अभियान बन चुके मां तुझे प्रणाम के तहत ताजनगरी ने हर साल की तरह इस बार भी सबसे बड़े राष्ट्रगान का इतिहास रचा। 
विज्ञापन
सिकंदरा चौराहे पर हुआ राष्ट्रगान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के हरीपर्वत चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने एक साथ एक वक्त पर सामूहिक राष्ट्रगान किया। शहर के चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम से सायरन की आवाज गूंजी तो जो जहां था, उसके कदम वहीं थम गए। 52 सेकेंड तक शहर के वातावरण में राष्ट्रगान गूंजता रहा। इसके बाद लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए तो हर कोई देशभक्ति के जज्बे से भर गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

अमर शहीदों की प्रेरणादायी तस्वीरों के साथ दुल्हन की तरह सभी चौराहों पर तो लोगों ने जन-गण-मन गाया ही इसके साथ ही गली-मोहल्लों में भी 52 सेकेंड तक सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। शहर ही नहीं, देहात में भी ऐसे ही दृश्य रहे।

15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम हरीपर्वत चौराहे पर हुआ। इसके साथ ही शहर के चौराहों को तिरंगों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता का उत्सव मनाया गया। चौराहों पर 52 सेकेंड के लिए जो जहां है वहां थम गया और फिर राष्ट्रगान गाया गया। विभिन्न संगठन देशभक्ति के इस अभियान में हमारे सारथी बने।
विज्ञापन

हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा, सूरसदन, राजा मंडी, साईं का तकिया और अन्य चौराहों को सजाया गया है। सुबह 10 बजे राष्ट्रगान हुआ। इसके पहले सुबह 9:30 बजे रामलाल वृद्धाश्रम की ओर से वाहन रैली निकाली गई। यह रैली सिकंदरा स्मारक से शुरू होकर वापस रामलाल वृद्धाश्रम पर समाप्त हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग रहे। आगरा दिल्ली हाईवे पर राष्ट्रगान हुआ, तो सभी के कदम थम गए।  इसी कड़ी में जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर के भूतल पर शिविर में चिकित्सक निशुल्क परामर्श दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें