अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत कराई गई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। डिजिटल प्लेटफार्म पर हुईं फैंसी ड्रेस, ड्राइंग और लेखन प्रतियोगिताओं में पाठकों ने बड़ी संख्या में प्रविष्टियां भेजीं थीं। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने इनमें से विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन
रविवार को अमर उजाला के कार्यालय में आमंत्रित निर्णायकों में केंद्रीय हिंदी संस्थान के नवीकरण एवं भाषा प्रसार के विभागाध्यक्ष उमापति दीक्षित, ललित कला संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शार्दुल मिश्र और आईफा की सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत ने कड़ी स्पर्धा वाली इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन किया।
ड्राइंग में कक्षा एक से लेकर हाईस्कूल तक के बच्चों ने अपनी तूलिका से देशभक्ति के विविध रूपों को अपनी कूची से उकेरा था। राइटिंग कॉम्पटीशन में दो वर्गों में आई प्रविष्टियों में उत्कृष्ट का चुनाव भी कठिन रहा। इसके बाद बारी आई फैशन की। इसमें भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रविष्टियां भेजी थीं। अंत में निर्णायकों ने विजेताओं की घोषणा की।