पढ़ाई के साथ हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं छात्राएं
राजकीय हाईस्कूल अंगौथा के प्रधानाचार्य अंजना यादव ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए विद्यालय में शिविर लगवाया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में छात्राएं छात्रों से आगे निकल गई हैं। छात्राओं में कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। छात्र टीकाकरण से बचते दिख रहे हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक कोरोना टीकाकरण के दोनों डोज नहीं लिए हैं वे शीघ्र ले लें।
छात्राओं ने ये कहा
12वीं की छात्रा मोहिनी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद रहने से छात्र-छात्राओं का नुकसान हुआ। जब शासन ने टीकाकरण की सुविधा दी तो मैंने दोनों डोज ले लिए हैं। टीकाकरण कराने से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
12वीं का छात्रा शिवाली ने कहा कि वैसे मुझे इंजेक्शन से डर लगता है लेकिन कोरोना महामारी का जो डर था वो इंजेक्शन के डर से अधिक भारी था। इसलिए मैंने हंसते हुए टीकाकरण करा लिया। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।