अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में रक्तदान लगाए गए। रक्तदान को लेकर महादानियों ने उत्साह दिखाया। कोरोना काल में भी महादानियों के कदम नहीं रुके। जरूरतमंदों की जिंदगी को बचाने के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए रक्तदान कराया गया। जनपदों में कुल 14 शिविर लगाए गए जिसमें 220 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
विज्ञापन
2 of 8
अमर उजाला कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में शिविर लगाए गए। अमर उजाला कार्यालय में शिविर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक संचालित हुआ। यहां 64 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
3 of 8
रक्तदान शिविर में महादानी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी रक्तदान शिविर लगाए गए। हर जगह रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह है। जरूरतमंदों की जिंदगी को बचाने के लिए कई महादानी आगे आए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार को मथुरा में सात स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। जिनमें 101 लोगों ने रक्तदान किया।
4 of 8
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
एटा : अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दो लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
विज्ञापन
5 of 8
रक्तदान करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर फिरोजाबाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर लगाया गया। इसमें 22 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
6 of 8
मथुरा में रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सात स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनमें 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में आठ, सीएचसी बलदेव में 24, सीएचसी नौहझील में 11, सीएचसी मांट में 18, सीएचसी गोवर्धन में नौ, सीएचसी चौमुहा में 24, सीएचसी वृंदावन में सात लोगों ने रक्तदान किया। जिले में सात स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। जिनमें 101 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
7 of 8
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में आयोजित शिविर
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज : अमर उजाला फाउंडेशन और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट द्वारा बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में एक महिला सहित आठ लोगों ने रक्तदान किया।
मैनपुरी में लगाए रक्तदान शिविर में आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी : अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 23 महादानियों ने रक्तदान किया।