फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: आगरा में आक्रोश, सफाई कर्मियों ने चौराहे पर फैलाया कूड़ा, जगह-जगह प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2020 12:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में बिटिया के साथ हुई दरिंदगी पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आगरा में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। हाथरस कांड को लेकर सुबह से ही शहर में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। फिरोजाबाद और कासगंज में भी सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

2 of 6
चौराहे पर फैला कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। आगरा नगर निगम के सफाई कर्मी सामूहिक रूप से अवकाश पर चल गए। कमला नगर के कर्मयोगी एनक्लेव फब्बारा चौक पर सफाई कर्मियों ने सड़क पर कूड़ा डालकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

3 of 6
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शहर में वाल्मीकि समाज के लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि बिटिया के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी दी जाए। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए वाल्मीकि वाटिका पर पुलिस का सख्त पहरा है।

4 of 6
वाल्मीकि समाज के लोगों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
उतर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को वाल्मीकि समाज की युवती को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने  नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे को पूरे आगरा शहर में एक दिन के लिए सफाई कार्य को बंद करने का ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला क्षेत्र की ट्रांस यमुना स्थित बाल विहार पार्क में हाथरस की घटना के विरोध में सभी सफाई कर्मियों ने काम बंदकर जुलूस निकाला। जुलूस की सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सफाईकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड को लेकर कासगंज में भी सफाई कर्मियों में काम ठप कर दिया। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका में धरना दिया। शहर में जगह-जगह अन्य संगठनों ने भी हाथरस की बिटिया को न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें