अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत अस्पताल के तत्वावधान में शनिवार 10 अगस्त को एक दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम मरीजों को परामर्श देगी।
नवदीप अस्पताल, साकेत कॉलोनी शाहगंज, आगरा में होने वाले इस शिविर का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक है। शिविर में हर तरह के कैंसर के संदिग्ध मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। नियमानुसार मरीजों को रियायती ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।
यहां कर सकते हैं संपर्क
शिविर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 09897799278, 9319118603 और 9412260039 पर संपर्क करें।
शंका है तो चले आइये
कैंसर किसी को भी हो सकता है। समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपके मन में भी किसी तरह की शंका है तो शिविर में चले आइए। शरीर में कहीं गांठ है या कहीं पर सूजन है, मुंह के अंदर किसी तरह के घाव होते रहते हैं तो शिविर में चले आइए। यहां पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल आपकी जांच करेंगे और शंका का निवारण भी।