फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षा अभियान: नए शिक्षासत्र में स्कूल जाने को उत्साहित हैं बच्चे

Mon, 28 Mar 2022 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कोरोना महामारी के बाद स्कूल में अब रौनक लौटने लगी है। बच्चों की संख्या भी धीरे-धीरे स्कूलों में बढ़ रही है। नया सत्र शुरू होने वाला है, जिसे लेकर बच्चे खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षा अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोराना थमने से दो साल बाद नया शिक्षासत्र समय से शुरू होने जा रहा है। नए शिक्षासत्र में स्कूल जाने को लेकर बच्चे उत्साहित हैं। वहीं, अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उत्साह दिखा रहे हैं। अभिभावक और बच्चे सभी ने नए शिक्षासत्र को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो साल से शिक्षा व्यवस्था को पलीता लगा हुआ था। कोरोना के चलते समय से शिक्षासत्र भी शुरू नहीं हो सके। ऑनलाइन पढ़ाई से भी बच्चों का भला नहीं हो सका। बच्चे पूरी तरह से घर में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन


स्कूल खुलने पर बदला हुआ माहौल मिलने से बच्चों में नए शिक्षासत्र को लेकर उत्साह और उमंग है। तो वहीं अभिभावक भी बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। वर्तमान सत्र में स्कूल खुलने पर बच्चों के स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण करने से उनमें काफी बदलाव आया है। इसलिए अभिभावकों ने नए शिक्षासत्र में समय से स्कूल खुलने पर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वे स्कूलों में संपर्क करके नए सत्र के कोर्स आदि के बारे में जानकारी कर रहे हैं। 

बोले अभिभावक

कोरोना महामारी के चलते बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ा। स्कूल खुलने पर बेटे को स्कूल भेजा गया। नया शिक्षासत्र समय से शुरू होने से बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह से हो सकेगी। इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। - विकास  रावत, अभिभावक

ऑनलाइन से ऑफलाइन पढ़ाई अच्छी होती है। बच्चों को जिस तरह से शिक्षा स्कूल में मिलती है वैसी कहीं नहीं मिलती। नए शिक्षासत्र में समय से स्कूल खुलने से बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो सकेगी। - दीप्ति माहेश्वरी, अभिभावक

बोले छात्र

कोरोना के बाद वर्तमान सत्र में कुछ दिन के लिए स्कूल खुले। स्कूल जाकर काफी अच्छा लगा। नए सत्र में समय से स्कूल  खुलने जा रहे हैं। इसलिए नियमित स्कूल जाकर पढ़ाई होगी। जिससे काफी लाभ मिलेगा। - ऐश्वर्य माहेश्वरी, छात्र
विज्ञापन


कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई से अधिक समझ में नहीं आता था। स्कूल में जाकर पढने से जहां पढ़ाई अच्छी हो जाती है। यदि कुछ समझ में नहीं आता तो शिक्षक से पूछकर समस्या का समाधान भी हो जाता है। - अर्पित सिंह, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें