कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को सफलता के टिप्स देते विशेषज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के अमरनाथ डिग्री कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला व सेंटर फॉर एंबीशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स बताए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आओ जाने अपना सामर्थ्य के अंर्तगत आयोजित विशेष सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा में विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिये विशेषज्ञों से सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उनके सवालों के जबाव दिए और शंका का निवारण किया। छात्रों को बताया कि प्रिंट मीडिया सभी प्रकार की मीडिया से बेहतर है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ रोहित सक्सेना ने छात्र छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए कि किस प्रकार कंपटीशन के युग में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कॉलेज प्रबंधन समिति ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को काफी सहायता व प्रेरणा मिलती है। इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
अनीता पुजारा, रोहित वाजपेयी, मनोरमा कौशिक, आरती शर्मा, सरिता शर्मा, नूतन देहर, सुनीता अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, कविता प्रताप सिंह, माधवी राठौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को काफी सहायता व जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में अलका वर्मा, चंचल अग्रवाल, रचना दीक्षित, दीक्षा चौधरी महिमा वाधवा, श्यामा, रेणुका चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।