फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की अगेती फसल किसानों को करेगी मालामाल

विज्ञापन
कासगंज में एक दुकान पर लगा नए आलू का ढेर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। आलू की अगैती फसल ने बाजार में दस्तक दे दी है। मंडी में इस समय किसान को जो भाव मिल रहा है उतना भाव कभी नहीं मिला। अच्छा भाव मिलने से किसान के चेहरे पर झलकती खुशी साफ देखी जा सकती है। किसान को इस फसल से मालामाल होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के बाद से आलू की फसल किसान के लिए लाभ का सौदा बन गई। किसान को फसल का काफी अच्छा भाव मिला। पुराना आलू मंडी में 45 सौ रुपये क्विंटल के भाव तक पहुंच गया। फसल पर तेजी का रुख देख किसान ने सितंबर माह में आलू की फसल की बुबाई कर दी। जिला में लगभग 500 हैक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुबाई कर दी। आमतौर पर नई फसल के दाम मंडी में 20 से 25 रुपये किलो तक के भाव रहते थे, लेकिन इस बार मंडी में इस फसल के दाम लगभग दो गुने हैं। मंडी में किसान का आलू 45 रुपये किलो तक खरीदा जा रहा है। मंडी शुल्क, तुलाई आदि लगने के बाद यही आलू फुटकर में 50 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है। दो महीने में ही किसान को इस साल जितना मुनाफा आलू की फसल से हो रहा है उतना कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें