माता सीता को बेटी के रूप में विदा रने का है इंतजार
रानी सुनयना बनी आरती अग्रवाल ने कहा कि हमारे पास बेटी नहीं है। ऐसे में माता सीता को बेटी के रूप में विदा करना हमारे लिए बेहद यादगार और भावनात्मक अनुभव होगा।
भव्य दिव्य और ऐतिहासिक होगी जनकपुरी
. जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि जनकपुरी उत्तर भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव है इसलिए समिति की कोशिश है कि जनक परिवार के साथ मिलकर इस बार के जनकपुरी महोत्सव को व्यापक, भव्य, दिव्य, मर्यादित, अनुशासित, व्यवस्थित, यादगार और ऐतिहासिक रूप प्रदान करने की कोशिश करें।
बुधवार को होगा भूमि पूजन
जनकपुरी महोत्सव समिति के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि मंगलम शिला के बराबर में जनक महल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। 17 अगस्त, बुधवार को सुबह 8:30 बजे से महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी जनक परिवार के साथ मिलकर जनक महल के लिए भूमि पूजन करेंगे।
ये रहे मौजूद
राजा जनक और उनके परिवारीजनों का स्वागत करने वालों में श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग, संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष राहुल गुप्ता, राजीव जैसवाल, रामचरन शर्मा, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश धर गौड़, दिनेश नौहवार, मनोज सिंह ढाबा, मानसिंह धाकड़ आदि मौजूद रहे।