फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या कर नहर में फेंकने का पत्नी ने लगाया आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के युवक की नहर में डूबने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पत्नी ने पति की मारपीट कर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम इखौना निवासी अनिल कुमार का शव 29 अप्रैल को नहर में बरामद हुआ था। वह गोरहा पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतक की पत्नी प्रियंका का आरोप है कि सुरेंद्र सिंह, कमलेश और लालू निवासी भगवंतपुर 28 अप्रैल गांव आए और पति को घर से बुलाकर ले गए। हजारा नहर भगवंतपुर पुल पर ले जाकर पति की मारपीट करके हत्या कर दी और शव को नहर में फेक दिया। प्रियंका की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें