फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी फॉर्म-7 से वोट कटवाने का आरोप, सदर तहसील में सपा ने किया हंगामा, जांच की उठाई मांग

Thu, 12 Feb 2026 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सदर तहसील में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का घेराव किया। आरोप लगाया है कि  फर्जी फॉर्म-7 से वोट कटवाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
वोटर लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब, सूची से नाम कटवाने के लिए फर्जी फाॅर्म-7 भरवाए जा रहे हैं। थोक में ऐसे फाॅर्मों को बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) जमा कर रहे हैं। जबकि एसआईआर के बाद फाॅर्म-7 की जरूरत ही नहीं। क्योकि घर-घर सर्वे के तहत मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और फर्जी मतदाता चिह्नित हो चुके हैं। यदि यह फर्जीवाड़ा नहीं रुका तो समाजवादी पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


ये बातें बुधवार को सदर तहसील में समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहीं। फर्जी फाॅर्म से वोट कटवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी की गई। दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सहायक निर्वाचक  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक कुमार का घेराव किया। ज्ञापन सौंपकर गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सपा नेता विनय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विभिन्न बूथों पर भारी संख्या में फर्जी फॉर्म- 7 जिनका प्रयोग सूची से नाम हटाने के लिए किया जाता है, जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति केवल अपना या अपने परिवार का फॉर्म जमा कर सकता है। लेकिन बीएलओ थोक में फॉर्म स्वीकार कर रहे हैं।

सपाइयों ने रखीं ये मांगें
- फर्जी फाॅर्म मामले की जांच के लिए स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया जाए।
- फर्जी फॉर्म जमा करने वालों कर्मचारियों के खिलाफ बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए।
- फॉर्म-7 के माध्यम से जितने भी वोट काटे गए हैं, उनकी सूची सार्वजनिक की जाए।

इन बूथों पर मिले फर्जी फॉर्म
सपा नेताओं ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को साक्ष्यों के साथ बताया कि दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में बूथ संख्या 149 पर 244, 249 पर 165, 290 पर 140, और 138 पर 62 समेत कई अन्य बूथों पर फर्जी फॉर्म जमा हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सतीश चाहर, पूर्व मंत्री विपुल पुरोहित, पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद कालीचरण प्रजापति, राहुल चौधरी, यामीन वारसी, सुशील गुप्ता, मोनिका नाज खान, पठान कुरैशी, सोमेश गुप्ता, परवेज खान और निर्वेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें