फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा मंडी बाजार: आखिर कहां जाएंगे लाभचंद मार्केट के व्यापारी, उन्होंने लगाई पुनर्वास की गुहार

Thu, 12 Feb 2026 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 व्यापारियों  का कहना है कि तकनीकी चूक या अवैध निर्माण में आम व्यापारियों का क्या कसूर है। पट्टाधारकों ने मार्केट आखिर सड़क पर क्यों बनाई।
विज्ञापन
लाभचंद मार्केट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के राजा मंडी स्थित लाभचंद मार्केट के व्यापारियों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। विस्थापन के डर और अनिश्चित भविष्य से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मांग की कि उन्हें उजाड़ने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


लाभचंद मार्केट का पट्टा निरस्त हो चुका है। राजस्व रिकॉर्ड में भूमि सड़क के नाम से दर्ज है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने सड़क की नाप जोख कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। व्यापारियों को कहना है कि सड़क पर बनाई मार्केट पट्टाधारक ने बनाई थी। इसकी सजा व्यापारियों को नहीं मिलनी चाहिए। व्यापारियों का तर्क है कि इस तकनीकी चूक या अवैध निर्माण में उनका कोई दोष नहीं है। लाभचंद मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैसवानी ने कहा हमने नियम अनुसार अपनी दुकानें ली थीं।

अगर पट्टाधारक ने सड़क पर मार्केट बनाई, तो इसमें आम व्यापारी का क्या कसूर? सरकार को हमारे परिवार और रोजगार के बारे में सोचना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि विस्थापित करने से पहले उन्हें किसी अन्य स्थान पर व्यवस्थित तरीके से बसाने का इंतजाम किया जाए। इस दौरान आगरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जय पुरसनानी ने चेतावनी दी कि हजारों लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में महामंत्री नरेंद्र अमरनानी, अजय बूलचंदानी, प्रवीन, शिवेंद्र मंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें