फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज में ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली का आरोप, दो कर्मचारी निलंबित; कार्रवाई पर उठे सवाल

Thu, 29 Oct 2026 11:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चालकों की ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली के मामले में समय व्यवस्थापक और ईडीपी सहायक पर कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज में चालकों की ड्यूटी लगाने के नाम पर कथित वसूली के मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, समय व्यवस्थापक जोगेंद्र सिंह और ईडीपी सहायक सुनील कुमार पर कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। फोर्ट डिपो से जुड़े वीडियो, ऑडियो और स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद मामला क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल के संज्ञान में आया था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने वायरल वीडियो में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते फोर्ट डिपो के बीसी अबरार अहमद को निलंबित कर दिया। वहीं, 19 सितंबर को बीसी रिपुसूदन को संविदा चालक अतुल कुमार से फोनपे के माध्यम से 200 रुपये अनुचित रूप से लेने के आरोप में निलंबित किया गया था। इसके बावजूद अन्य कर्मचारियों की भूमिका और उन पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 17 अक्तूबर को जारी आदेश में फोर्ट डिपो के केंद्र प्रभारी राम विलास को बाह डिपो से संबद्ध किया गया था, लेकिन 12 दिन तक एआरएम आगरा फोर्ट ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया।

29 अक्तूबर को अपने स्तर से आदेश जारी कर केंद्र प्रभारी को फोर्ट डिपो से कार्यमुक्त कर बाह डिपो से संबद्ध कर दिया है। प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें