फतेहाबाद फोटो।किसान के खेत तक रास्ता बनवाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भारतीय कि
फतेहाबाद। गांव कुतकपुर गुर्जर में सेवानिवृत्त सैनिक एवं किसान राजन सिंह फौजी के खेत तक जाने वाले रास्ते पर पावर ग्रिड का विद्युत टॉवर लगाए जाने से उत्पन्न समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
तहसील प्रशासन व पावर ग्रिड के अधिकारियों, किसान राजन सिंह फौजी तथा भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह एवं फौजी संगठन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ता हुई। वार्ता के दौरान किसान के खेत तक आने-जाने के लिए आगे रास्ता बनवाने पर सहमति बनी। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, वीरभान प्रधान, बीरी सिंह, जोगी गुर्जर, सुनील यादव, रामचित्र एवं प्रवेश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं फौजी संगठन की ओर से अरविंद, पूर्व कैप्टन सरनाम सिंह, मोहर सिंह सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। दोनों संगठनों ने उम्मीद जताई कि सहमति के अनुसार जल्द रास्ते का निर्माण कराया जाएगा, ताकि किसान को अपने खेत तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।