फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरआरसी सेंटर में तोड़फोड़ करने का आरोप

Mon, 01 Jan 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरआरसी सेंटर में तोड़फोड़ करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। ग्राम पंचायत महोली शमशेरगंज के प्रधान ने आरआरसी सेंटर में नामजद लोगों पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कहा है कि वह लोग कह रहे हैं कि वहां सेंटर नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बलराज यादव ने पुलिस को बताया कि ग्राम पंचायत में एकीकृत ठोस प्रबंधन केंद्र का निर्माण कछपुरा महोली में चल रहा है। वहां पर बच्चे क्रिकेट खेलते है। कई बार लड़कों को क्रिकेट खेलने से रोका लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि शनिवार की रात चार कंपोस्ट पिट के खड्डे तोड़ दिए गए। रविवार की रात में भी चार कंपोस्ट पिट के खड्डे ध्वस्त कर दिए। प्रधान ने तोड़फोड़ करने वालों में युवक युवकों के नाम भी पुलिस को बताए। कहा कि इन लोगों ने मिस्त्री और मजदूर को भी धमकाया है कि वह आरआरसी सेंटर नहीं रहने देंगे।नामजद लोग कहते हैं कि जिस जगह पर निर्माण करा रहे हैं। वहां पर खेल का मैदान है, वहां पर सेंटर नहीं बनने देंगे। प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें