फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र का करें निरीक्षण

Mon, 10 Apr 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिले में तैनात समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों अपने क्षेत्र का कम से कम तीन बार बारीकी से निरीक्षण करें। क्षेत्र की संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। आयोग के नियमों का भलीभांति अध्ययन कर पूरी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी कर लें। अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, प्रकाश, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर, बाउंड्री वाल, रैंप सहित सभी व्यवस्थाओं तथा पोलिंग बूथों पर आने जाने के रूटचार्ट को अनिवार्यरूप से देख लें कि कहीं कोई व्यवधान तो नहीं है। यदि कहीं कोई कमी है तो तुरंत अवगत कराकर दूर कराएं। समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का अवश्य भ्रमण कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। यदि क्षेत्र में कोई विवाद हो तो उसका थाना स्तर से निस्तारण करायें। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करायें। नामांकन स्थलों को चैक कर बैरीकेडिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल तैयार है। जहां भी आवश्यकता होगी तुरंत फोर्स उपलब्ध रहेगा। आयोग के नियमों की पूरी जानकारी रखें। पोस्टर, बैनर हटवाये जा रहे हैं। अराजक तत्वों पर हमारी पूरी नजर रहेगी। अपने दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निभाएं। अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने बताया कि सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 14 जोनल तथा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिले में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। श्रीगणेश इंटर कालेज, तहसील सहावर तथा पटियाली के एसआरबी इंटर कालेज में नामांकन स्थल बनाये जाएंगे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वापसी एवं मतगणना मंडी परिषद कासगंज में होगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे, एसडीएम सदर पंकज कुमार, एसडीएम सहारव रितु सिरोही, एसडीएम पटियाली रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी अजीत चौहान, सीओ पटियाली दीप कुमार पंत, सीओ सहावर राजू निषाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें