फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिहुली कांड के तीनों दोषियों को भेजा गया सेंट्रल जेल आगरा

Thu, 17 Apr 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फिरोजाबाद के जसराना के गांव दिहुली में 18 नवंबर 1981 को हुई 24 दलितों की सामूहिक हत्या में एडीजे विशेष डकैती कोर्ट से फांसी की सजा पाने वाले तीनों दोषियों को आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। 18 मार्च को इन्हें सजा सुनाई गई थी। तब से मैनपुरी जिला कारागार में ही निरुद्ध थे। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार सजायाफ्ताओं को जिला कारागार के स्थान पर सेंट्रल जेल में रखने का प्रावधान है। उसी के तहत फांसी की सजा पाने वाले कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को आगरा सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाही के आधार पर उस भयावह नरसंहार के दोषी कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा सुनाई थी। कप्तान सिंह, रामसेवक को दो-दो लाख और रामपाल को एक लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया गया था। सजा के खिलाफ इनके द्वारा हाईकोर्ट में अपील भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें