फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज पर आसमान से बरस रही आफत...तपती धूप में पर्यटकों की हालत बिगड़ी, चार हुए बेहोश

Thu, 17 Apr 2025 01:21 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गर्मी में ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की हालत बिगड़ रही है। किसी को चक्कर आ रहे हैं तो कोई बेहोश हो रहा है। इनको तत्काल प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया। जिससे पर्यटकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तेज धूप और लू से पर्यटकों की हालत खराब हो रही है। बुधवार को ताजमहल देखने आए चार पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़े। तत्काल इनको प्राथमिक उपचार दिया गया। गर्मी को देखते हुए ताजमहल पश्चिमी गेट से आगरा किला के लिए गोल्फकार्ट की भी सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


पश्चिमी गेट के बाहर दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र से लोग ताजमहल देखने आए थे। तभी आयुष अग्रवाल (16) पश्चिमी गेट के बाहर चक्कर खाकर गिर पड़ा। इस पर ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से डिस्पेंसरी भिजवाया। यहां इलाज से किशोर की हालत में सुधार हुआ। कर्नाटक के मोहम्मद अली (37) और यास्मीन (34) तेज धूप के कारण इनको चक्कर आने लगे और गश खाकर गिर पड़े। आगरा किला देखने जा रहे महाराष्ट्र के सुनील कांबले की तबियत बिगड़ गई। इसको भी प्राथमिक उपचार दिया।

मटकों की पानी व्यवस्था की गई, 50 कूलर लगाए गए
गर्मी को देखते हुए ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग से आगरा किला तक गोल्फकार्ट की व्यवस्था की गई है। इसमें पांच गोल्फकार्ट लगाई जाएंगी। एक गोल्फकार्ट की सुविधा शुरू हो गई है। इससे गर्मी में पर्यटकों को पश्चिमी गेट पार्किंग से आगरा किला तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। शिल्पग्राम पर पर्यटकों के लिए मटकों में पानी की व्यवस्था की गई है। ताजमहल में करीब 50 कूलर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें