फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में होगा अखिल भारतीय बैडमिंटन टूर्नामेंट, 2000 खिलाड़ी आएंगे

Mon, 12 Jan 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पोस्टर का विमोचन करते पदा​धिकारी
विज्ञापन
आगरा। विजय शर्मा मेमोरियल अखिल भारतीय मास्टर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट 25 जनवरी से आगरा में शुरू होने जा रहा है। जिसमें 2000 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। रविवार को आगरा क्लब में आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष बीना लवानिया ने बताया की उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ ने आगरा बैडमिंटन संघ पर विश्वास जताते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को आगरा में कराने की जिम्मेदारी दी है। बैडमिंटन संघ आगरा के मुख्य संरक्षक महेश नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ से नियुक्त 75 तकनीकी अधिकारी आगरा भेजे जा रहे हैं। बैडमिंटन संघ आगरा के चेयरमेन विनोद सीतलानी व महासचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 35 आयु वर्ग से लेकर 80 प्लस आयु वर्गों में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में आवेदन होने से इसे तीन विभिन्न स्थानों पर कराया जाएगा। मुख्य सेंटर प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी, मानस श्रवण बैडमिंटन अकादमी, चाहर बैडमिंटन अकादमी हैं। कुल 13 कोर्ट मानकों के अनुसार तैयार कराए जा रहे हैं। इस दौरान आरके सिंह, सुनील चोपड़ा, लव गोयल, लोकेंद्र चाहर, देशराज चाहर, अनुराग श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, अभिषेक चौहान, विजय गौड़, नंदी रावत, अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें