फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित, जिले की 12 ब्रांच 18 जून तक बंद

Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • गंजडुंडवारा स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लिया गया फैसला
  • गंजडुंडवारा शाखा से जुड़े 11 कर्मचारियों सहित 80 लोगों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
कासगंज स्थित केनरा बैंक की शाखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में केनरा बैंक गंजडुंडवारा के शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन और बैंक प्रशासन में खलबली मची हुई है। बैंक कर्मियों के साथ जिले में केनरा बैंक की अन्य शाखाओं के कर्मियों की कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने 18 जून तक बैंक शाखाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद बैंक शाखाएं खोलने के संबंध में निर्णय होगा।

विज्ञापन


केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों की आठ जून को एटा में बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद क्षेत्रीय अधिकारियों ने जिले की कई शाखाओं में भ्रमण किया। गंजडुंडवारा बैंक के शाखा प्रबंधक की सोमवार को कोरोना जांच हुई। इसमें वो संक्रमित पाए गए। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। 


गंजडुंडवारा स्थित बैंक शाखा को सोमवार को ही बंद कर दिया गया। 11 बैंक कर्मियों व पांच अन्य लोगों के सैंपल लिए गए। सभी को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को केनरा बैंक की शाखाओं के प्रबंधकों और कर्मियों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक शाखा जांच रिपोर्ट आने तक बंद रखने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 कर्मियों के सैंपल जांच को भेजे गए

इन निर्देशों के बाद मंगलवार को केनरा बैंक की सभी शाखाएं बंद कर दी गईं। 18 जून तक केनरा बैंक की 12 शाखाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिले में कुल 80 कर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। मंगलवार शाम तक 30 कर्मियों के सैंपल ले लिए गए थे जो अलीगढ़ जांच के लिए भेजे गए हैं। 

एलडीएम महेश प्रकाश ने बताया कि केनरा बैंक की सभी शाखाओं को 18 जून तक बंद कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद बैंक शाखाएं खोली जाएंगी। इस बीच जो लोग संपर्क में आए हैं। उन्हें भी टेलीफोन करके अलर्ट किया गया है। यदि किसी को परेशानी होती है तो वह जिला अस्पताल में अपनी कोरोना जांच कराए और नियंत्रण कक्ष को जानकारी दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें