फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका प्रकरण: मास्टरमाइंड और उसके साथियों का रिमांड वारंट लेगी कासगंज पुलिस

Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • लखनऊ एसटीएफ ने मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उसके साथी रामनाथ और आनंद को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने अनामिका शुक्ला नाम से फर्जीवाड़ा किया था। 
विज्ञापन
पुष्पेंद्र, रामनाथ और आनंद - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनामिका शुक्ला प्रकरण में मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब कासगंज की सोरों पुलिस उससे कई अहम तथ्यों पर राज उगलवाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस मास्टरमाइंड का रिमांड वारंट लेगी। विवेचक ने एसटीएफ के अधिकारियों से लखनऊ में संपर्क कर कई जानकारियां ली हैं।  

विज्ञापन


कासगंज जिले में अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों पर वर्ष 2018 से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय फरीदपुर में पढ़ाने वाली सुप्रिया को सोरों पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सबसे पहले उसी ने पुष्पेंद्र उर्फ राज के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद से पुष्पेंद्र को कई जिलों की पुलिस तलाश कर रही थी। 



सोमवार को लखनऊ एसटीएफ ने मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उसके साथी रामनाथ और आनंद को गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेज दिया। अब कई अहम राज उगलवाने के लिए सोरों पुलिस तीनों को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए लखनऊ के संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार बदल रही घूसखोरी की सच्चाई

फर्जी शिक्षिका सुप्रिया को गिरफ्तार करने के बाद उसने पहले नौकरी के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की बात कही थी। उसके पिता ने बाद में यह रकम एक लाख ही बताई। अब गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज ने दो लाख रुपये लेने की बात कही है। 

कई जिलों से मिली अहम जानकारियां

सोरों पुलिस ने अनामिका प्रकरण मामले में कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत, सहारनपुर, गोंडा सहित कई जिलों की पुलिस से सहयोग मांगा। दूसरे जिलों के संबंधित थानों की पुलिस ने कई अहम जानकारियां सोरों पुलिस को दी है। हांलाकि पुलिस इन जानकारियों को गोपनीय बताते हुए उजागर नहीं कर रही।

कासगंज जिले में फर्जी शिक्षिका मामले के जांच अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौहर सिंह तोमर ने बताया कि   मास्टरमाइंड और उसके साथियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र जल्द प्रस्तुत करेंगे।


अनामिका प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें: 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें