फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ताजनगरी में नेपाल से आने वालों की होगी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य विभाग ने की यह अपील

Thu, 30 Jan 2020 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
पड़ोसी देश नेपाल में भी कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद अब वहां से यात्रा करने वाले लोगों की भी निगरानी की जाएगी। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को नई गाइड लाइन भेजी है, जिसमें इनकी स्क्रीनिंग करने को कहा है। इसमें नेपाल निवासी या फिर वहां की यात्रा से लौटे लोगों की मॉनीटरिंग के निर्देश मिले हैं। 
विज्ञापन


चीन में कोरोना वायरस से कई मौत हो गई हैं। नेपाल में भी इसका वायरस मिला है। ऐसे में शासन ने नेपाल के मार्ग से जुड़े सात शहरों में सीमा पर ही स्क्रीनिंग सेंटर बना दिए हैं। जिसमें वहां से आने वालों की मौके पर ही जांच की जा रही है। 

पर्यटन नगरी के लिहाज से आगरा में अलर्ट करते हुए अब पिछले 14 दिन में नेपाल की यात्रा से लौटे या फिर वहां के नागरिक यहां आए हैं तो उनकी भी स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल और एसएन कॉलेज प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों से की यह अपील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि लोगों से भी अपील की है कि पिछले 14 दिनों में नेपाल की यात्रा से लौटे और वहां के निवासी हाल में यहां आए हैं और उन्हें बीमारी के लक्षण हैं तो वो सीधे एसएन, जिला अस्पताल या फिर सीएमओ ऑफिस पर संपर्क कर सकते हैं। वैसे हमारी रैपिड रिस्पांस टीम भी सक्रिय है।

बीते 14 दिन में चीन से नहीं लौटा कोई यात्री

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी कि पिछले 14 दिन में चीन से कोई यात्री हवाई जहाज से नहीं आया है। दरअसल, शासन ने चीन की यात्रा से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए थे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से इसकी जानकारी मांगी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें