फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर्व- लोगों ने अच्छे मुहूर्त में खरीदे जेवर, सराफा कारोबारियों की दुकानों पर रही रौनक

विज्ञापन
कासगंज में अक्षय तृतीया पर्व पर एक सराफा कारोबारी की दुकान से आभूषण की खरीदारी करते लोग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीद का अच्छा दिन माना जाता है। जिसके चलते अक्षय तृतीया पर मंगलवार को सराफा कारोबारियों की दुकानों पर अच्छी रौनक रही। कारोबारियों के मुताबिक 3 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अक्षय तृतीया पर सोना 5000 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा रहा।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सुबह से ही भक्ति, श्रद्धा के साथ अलग अलग कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। घरों में भी अक्षय तृतीया की पूजा अर्चना की गई। दोपहर में पूजा अर्चना के कार्यों से निवृत्त होकर बाजार में पहुंचे। बाजारों में भी काफी अच्छी रौनक थी। काफी लोगों ने शगुन के लिए सोने की खरीद की। वहीं शादी वाले परिवारों ने अक्षय तृतीया के अच्छे मुहूर्त में शादी के लिए जेवरात खरीदे।
कारोबारी योगेश गौड़ ने बताया कि ग्राहक सोने के आभूषण खरीदने के लिए बाजार में रहे हैं। लोगों ने अपनी जरूरत के मुताबिक चीजें खरीदीं हैं। वहीं जिला सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि 3 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। शादी ब्याह के परिवारों ने भी जेवरात की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायं के समय भी सराफा की दुकानों पर खरीदार नजर आ रहे थे। जो लोग गर्मी और धूप के कारण नहीं निकले वे सायं होने पर खरीदारी के लिए निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें