फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Chunav 2024: ए, अब सब चुप हो जाओ...अखिलेश ने मंच से जैसे ही कार्यकर्ताओं को लगाई डांट, छा गया सन्नाटा

Tue, 30 Apr 2024 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित रैली में अखिलेश यादव को मंच से कार्यकर्ताओं को डांटना पड़ा। हुआ कुछ ये कि कुछ कार्यकर्ता बल्लियों पर चढ़े हुए थे। अखिलेश यादव को उनकी ये हरकत अच्छी नहीं लगी। 

 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जीआईसी में हुई चुनावी रैली में जैसे ही उनका हेलिकॉप्टर मैदान के ऊपर से निकला, कार्यकर्ता जोश से भर गए और टेंट की बल्लियों तथा बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के आते ही समर्थकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर अखिलेश यादव ने मंच पर आते ही अभिवादन की जगह डांटते हुए कहा कि ए, अब सब चुप हो जाओ, बैठ जाओ, बल्लियों से उतरो। स्वागत सत्कार के बाद राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भी नाराज लहजे में कहा- लाल शर्ट वाले, नीचे उतरो।

 

पानी की मची मारामारी, प्रबंध नहीं
42 डिग्री के करीब पहुंच गए तापमान में सपा-कांग्रेस गठबंधन की रैली में मैदान पर पानी का केवल एक टैंकर लगाया गया। कूलर, पंखों का इंतजाम न होने के कारण लोग छायादार जगह तलाशते नजर आए। कोई टेंट से निकलकर पेड़ के नीचे पहुंच गया तो कोई मंच के ठीक नीचे। धूप के कारण कुर्सियां खाली रहीं तो कुछ उन कुर्सियों को छायादार जगहों पर ले गए। पानी न होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग परेशान नजर आए।

 

कोठी मीना बाजार पर थम गया ट्रैफिक
दोपहर में जिस समय सपा मुखिया अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर उतरने वाला था, उससे 15 मिनट पहले से ही लोग मैदान के किनारे खड़े हो गए। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के रुकने के कारण यहां ट्रैफिक थम गया, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आगे निकाला। अखिलेश यादव के लिए कोठी मीना बाजार मैदान पर हेलीपैड बनाया गया था।


 
विज्ञापन

तेज हवा से उड़ गया टेंट, बाहर दौड़े लोग
अपराह्न 4.40 बजे जब सपा मुखिया अखिलेश यादव रैली को संबोधित कर रहे थे, उसी समय तेज हवा चलने लगी। इससे सामने लोहे के पाइप से बने टेंट के पर्दे उड़ने लगे। दबाव बढ़ता देख और टेंट गिरने की आशंका पर लोग कुर्सियां छोड़कर खाली मैदान में भाग गए। मंच की ऊंचाई कम होने के कारण पीछे बैठे लोग कुर्सियों पर खड़े होने के बाद ही अखिलेश यादव को देख सके। यहां सुरक्षा के लिए बनाई गई डी में सपा कार्यकर्ता खड़े हो गए, जिससे पीछे बैठे लोग मंच देख नहीं पा रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें