समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत सपा नेताओं के परिजनों से मुलाकात की। सबसे पहले खंदारी स्थित मन्नू अलग की मां को श्रद्धांजलि देने गए। यहां से दिवंगत सपा नेता रईसुद्दीन के धौलपुर हाउस स्थित आवास पर पहुंचे। रईसुद्दीन की पत्नी जेबा रईस और पुत्र महानगर उपाध्यक्ष रिजवानुद्दीन प्रिंस से मिले और शोक संवेदनाएं व्यक्ति कीं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने उनके परिजनों से कहा कि मैंने रईसुद्दीन की जान बचाने के लिए प्रयास किए। रेमिडिसिवर इंजेक्शन से लेकर खुद चिकित्सक से बात की, मुझे दुख है कि उन्हें बचा नहीं सके। इस दौरान रईसुद्दीन के पुत्र शाकिब, कासिफ के अलावा सपा नेताओं से मुलाकात की। करीब 30 मिनट मिलने के बाद विभव नगर स्थित शिव कुमार राठौर के घर गए।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होकर आगरा पहुंचे। आगरा के पहुंचने से पहले फतेहाबाद एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अखिलेश यादव गाड़ी से बाहर आ गए और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।