फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत रैली: सरकार को घेरेगी सपा, कासगंज में अखिलेश यादव के साथ केशवदेव मौर्य साझा करेंगे मंच

Fri, 12 Mar 2021 11:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी किसान बिल के विरोध में लगातार रैलियां कर रही है। कासगंज में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसान महापंचायत रैली करेंगे। इस रैली के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शनिवार को होने वाली किसान महापंचायत रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य जनता को संबोधित करेंगे। इसको ऐतिहासिक बनाए जाने के लिए जो जिम्मेदारियां दी गई हैं उसे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मेहनत व लगन से पूरा करें। सभी कार्यकर्ता सुबह 11 मौजूद रहे।
विज्ञापन


कासगंज में समाजपार्टी की बैठक कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस पर की गई। इसमें शनिवार को बारह पत्थर मैदान पर होने वाली किसान महापंचायत रैली को सफल बनाए जाने के लिए मंथन किया गया। वहीं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए जिम्मेदारियां दी गईं। प्रभारी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता में सरकार बदलाव की लहर दिखाई दे रही है। 2022 में सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी। पूर्व विधायक हसरतउल्ला शेरवानी ने कहा कि सभी मिलजुलकर इस बार चुना में सहभागिता करें और किसान महापंचायत रैली को सफल बनाएं। 

तस्करी का अनोखा तरीका: हरियाणा से एंबुलेंस के केबिन में शराब की पेटियां भरकर कर रहे थे तस्करी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


कासगंज महापंचायत को लेकर सपा नेताओं ने बनाई रणनीति
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और एमएलसी राजपाल कश्यप ने पार्टी नेताओं के साथ कासगंज में प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए मंथन किया। दोनों नेताओं ने स्थानीय पदाधिकारियों से कासगंज महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कृषि बिलों के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी किसानों के हित में संघर्ष कर रही है। 13 मार्च को कासगंज में होने जा रही किसान महापंचायत इस आंदोलन को और मजबूत करेगी। कासगंज के साथ साथ एटा से भी हजारों की संख्या में लोग भाग लेकर महापंचायत को सफल बनाएंगे। 

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते छात्र, नौजवान, व्यापारी और किसान वर्ग परेशान है। जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने पूछने पर बताया कि किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के विधानसभा क्षेत्रों से चार हजार वाहनों से कार्यकर्ता किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें