फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलेश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा

Mon, 14 Apr 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में करणी सेना द्वारा रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में जिस प्रकार अराजकता से नियम व शर्तों का मखौल उड़ाया वो सही नहीं है। ये कहना है सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का। उन्होंने कहा कि रक्त स्वाभिमान सम्मेलन की आड़ में तलवार, डंडे व हथियार लहराकर भय का माहौल बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब होते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी सभ्य समाज में हिंसा को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। तलवार, डंडे और हथियार लहराकर सम्मेलन की आड़ में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। अराजकता से नियम व शर्तों का मखौल उड़ाया गया। यह वही लोग हैं जो नहीं चाहते कि जाति गणना हो। सभी को समान दर्जा मिले। ये कहना है सपा सांसद रामजी लाल सुमन का।
विज्ञापन


रविवार को आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि विरोध कानून के तहत होना चाहिए। जिस तरह से विरोध किया गया, वह हिंसा है। विरोध करने वाले भाजपा की मानसिकता के लोग हैं। यह वैचारिक संघर्ष की लड़ाई है। एक तरफ सामंती लोग हैं जो अपनी मनोवृत्ति से समझौता नहीं करना चाहते। दूसरी तरफ वो लोग हैं सामाजिक न्याय के पक्षधर हैं। जिनका हक मारा गया। ये वही लोग हैं जो अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद से हटते ही उनके घर की गंगाजल से सफाई करते हैं। राजस्थान में दलित नेता मंदिर में चले गए तो मंदिर की सफाई की।

ये भी पढ़ें -  UP: छह महिलाओं की 19 नसबंदी और 116 बार प्रसव...जननी सुरक्षा में बड़ा घोटाला, स्टाफ के खातों की जांच शुरू
विज्ञापन



 
Trending Videos

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय
राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा 26 मार्च को घर पर हुए कातिलाना हमले के बाद दो एफआईआर दर्ज हुई। एक पुलिस पिटी, तो पुलिस ने कराई। दूसरी मेरे बेटे रंजीत ने। दो केस के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। यह चिंता का विषय है। आरोपी खुलेआम कल सम्मेलन में घूमते रहे।

ये भी पढ़ें -  Mental Health: स्क्रीन एडिक्शन से थक रहा दिमाग, पढ़ाई-लिखाई में कमजोर हो रहे बच्चे; ये दिए गए सुझाव
 
विज्ञापन

अखिलेश कर सकते हैं बड़ा एलान
 समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। वह राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर जाएंगे। उनके परिजन से मुलाकात करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रविवार को सपाई तैयारियों में जुटे रहे। अखिलेश कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। आगरा में सपा की नई रणनीति तैयार हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें