यह होने चाहिए मानक
- प्रत्येक स्कूल बस पर स्कूल का नाम व टेलीफोन नंबर लिखा होना चाहिए।
- स्कूल बस में बच्चों की सूची, नाम, पता, कक्षा, ब्लड ग्रुप व रूट चार्ट होना चाहिए।
- स्कूल बस में चालक के अलावा सहायक, सहायिका की मौजूदगी होनी चाहिए।
- चालक और सहायक चालक की ड्रेस होनी चाहिए।
- अग्निशमन यंत्र होना चाहिए। चालक केबिन में आपातकालीन गेट।
- फर्स्ट एड बाक्स होना चाहिए। गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा हो। स्पीड गवर्नर लगा हो।
- स्कूल बस की खिड़कियों पर वार (लोहे की राड) लगी होनी चाहिए।
- बस के पीछे सभी इमरजेंसी नंबर लिखे होने चाहिए।
- चालक के पास लाइसेंस, परिचय पत्र होना चाहिए।
खामियां मिल रही हैं, बंद कर रहे गाड़ियां
आरटीओ (प्रवर्तन) केडी सिंह ने बताया कि स्कूली बसों की चेकिंग की जा रही है। खामियां लगातार मिल रही हैं। फिटनेस व अन्य कमियों पर 150 बसों के चालान भी किए गए हैं। अनफिट बसों के लिए संबंधित स्कूलों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं। टीमें कार्रवाई कर रही हैं।