फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air pollution: ताजनगरी की हवा में सामान्य से छह गुना धूल कण, एक्यूआई @ 264

Fri, 23 Oct 2020 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी की हवा में गुरुवार को सामान्य से छह गुना ज्यादा धूल कण और खतरनाक व जहरीले कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 35 गुना ज्यादा रही। आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने धूल कणों की मात्रा बढ़ने पर सड़कों के किनारे जमी धूल हटाने के लिए मशीनों से सफाई और धुलाई कराना शुरू किया है।  गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी और सिकंदरा क्षेत्र में मशीनों से सफाई और धुलाई कराई गई। डिवाइडर के किनारे पड़ी मिट्टी को मशीनों के जरिए साफ कराया गया, जिससे धूल कण हवा में न पहुंचें।

 
तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
कार्बन मोनोऑक्साइड 22 63 143
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड 23 77 164
ओजोन 15 108 250
पीएम (2.5) 143 268 349
सल्फर डाईऑक्साइड 1 4 16
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें