फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत: आगरा में वायु प्रदूषण घटा, तो बढ़ गया ध्वनि प्रदूषण

Thu, 27 Oct 2022 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सीपीसीबी ने दीपोत्सव के दौरान प्रदूषण की स्थिति का आंकलन किया है, जिसके अनुसार ध्वनि प्रदूषण कई इलाकों में 71.05 डेसीबिल तक पहुंच गया। बुधवार को एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
ध्वनि प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अध्ययन में पंचोत्सव के दौरान वायु प्रदूषण पिछले सालों की अपेक्षा कम दर्ज किया गया, जबकि ध्वनि प्रदूषण कई इलाकों में 71.05 डेसीबिल तक पहुंच गया। बुधवार को एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। संजय प्लेस में 287 तो आवास विकास कॉलोनी में भी 200 के पार रहा। वातावरण में धूल के कणों की अधिकता से सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। 

विज्ञापन


सीपीसीबी ने शहर के प्रबोधन केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट दी है। इसके मुताबिक, पिछले सालों पर दिवाली की अपेक्षा इस बार हवा में प्रदूषक तत्वों में कमी पाई गई। पीएम-10 व पीएम 2.5 कणों में भी सांद्रता कम रही। अक्तूबर में हुई बारिश से धूल कणों के दबने और दिवाली पर हवाओं के चलने के कारण वायु प्रदूषण में ईजाफा नहीं हो सका, जबकि पटाखों के शोर के कारण ध्वनि प्रदूषण में खासा ईजाफा हुआ है। कमला नगर, नुनिहाई और आवास विकास कालोनी आदि इलाकों में ध्वनि प्रदूषण 71 डेसिबिल तक पहुंच गया। 


ये भी पढ़ें - ताज के दीदार की दीवानगी: अव्यवस्थाओं के बीच 30 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने निहारा ताजमहल

विज्ञापन
विज्ञापन

287 तक पहुंचा प्रदूषण 

संजय प्लेस में बुधवार को सुबह 287 एक्यूआई रहा तो आवास विकास कालोनी में यह 237 दर्ज किया गया है। इसी तरह नुनिहाई, रोहता में भी 133 तक पहुंच गया। हाईवे से सटे इलाकों में वाहनों के संचालन से प्रदूषण अधिक रहा तो शहर के अंदरूनी इलाकों में एक्यूआई 150 के आसपास रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें