फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स अधिकारी का वाईफाई हैक: 70 लाख की डिमांड, न देने पर पर्सनल इंफॉर्मेशन वायरल करने की धमकी

Tue, 27 Jun 2023 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एयरफोर्स अधिकारी के वाईफाई से साइबर अपराधियों ने उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैक कर लिए। इसके बाद उसकी पर्सनल इंफॉर्मेशन वायरल करने की धमकी देकर 70 लाख रुपये की डिमांड की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एयरफोर्स के एक अधिकारी साइबर अपराध का शिकार हो गए। आरोपी ने शातिर तरीके से अधिकारी का वाईफाई सर्वर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैक कर लिया। इसके बाद एयरफोर्स लाखों रुपए की रकम की मांग की साथ ही ना देने पर  पर्सनल इंफॉर्मेशन वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी

आगरा के एयरफोर्स स्टेशन में तैनात वायुसेना अधिकारी के पास दो जून को मोबाइल पर इंटरनेट कॉल आई थी, जिसके बाद उनसे 70 लाख रुपए की मांग की गई। साइबर अपराधी द्वारा कहा गया कि उनका सर्वर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैक कर लिए गए हैं। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।  पीड़ित वायुसेना अधिकारी का आरोप है कि उनसे सात लोगों ने यह रकम मांगी थी। 

ये भी पढ़ें -  ससुर बना जल्लाद: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, वारदात देख कांप गए लोग

दहशत में एयरफोर्स अधिकारी

इतना ही नहीं साइबर अपराधियों द्वारा नौकरी से निकलवाने और निजी जानकारी वायरल करने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद अधिकारी दहशत में आ गए और उन्होंने विभागीय कर्मचारियों और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें -  दिल टूटा तो मौत को लगाया गले: प्रेमिका की शादी के बाद दिया एक और मौका, जवाब से हुआ आहत, कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज

आगरा थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आशंका है कि साइबर अपराधी ने ऐसा किया है। रेंज साइबर सेल की मदद से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें